मध्यप्रदेश

ट्रेन का स्वागत करने आए सांसद आचार संहिता लगते ही बन गए यात्री!

होशंगाबाद। इटारसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम 7.05 बजे से शुरू हुई हमसफर एक्सप्रेस का स्वागत करने पहुंचे सांसद उदय प्रताप सिंह को विस चुनाव आचार संहिता लगने से निराश होना पड़ा।

वे हमसफर ट्रेन का स्वागत करने की बजाय जनशताब्दी में बैठकर नरसिंहपुर के लिए रवाना हो गए। सांसद ने मीडिया से कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने से ट्रेन का स्वागत करने पर पाबंदी है,लेकि न ट्रेन में यात्रा करने पर तो कोई रोक नहीं है।

भूमिपूजन रद्द कर लौटे सांसद, विधायक 

पिपरिया सिविल अस्पताल में स्टॉफ क्वाटर के भूमिपूजन का कार्यक्रम शनिवार को शाम 4 बजे अस्पताल परिसर में रखा गया था। लेकिन 3 बजे चुनाव आचार संहिता लग गई।

सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक ठाकुरदास नागवंशी और जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू के हाथों भूमिपूजन कराने का प्रयास कि या गया। मीडिया और कांग्रेस कार्यकर्ता भूमिपूजन से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इस कारण जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम अधूरा छोड़कर लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Back to top button