श्रावण मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी आज, मनमहेश रूप में देंगे दर्शन

उज्जैन। राजाधिराज भगवान महाकाल सोमवार को प्रजा का हाल जानने के लिए चांदी की पालकी में सवार होकर निकलेंगे। इस श्रावण मास में यह राजा की पहली सवारी होगी। भगवान मनमहेश रूप में भक्तों को दर्शन देंगे। महाकालेश्वर की एक झलक पाने को हजारों भक्त उमड़ेंगे।

मंदिर में पूजन के बाद शाम 4 बजे पालकी परंपरागत मार्गों से मोक्षदायिनी शिप्रा के तट रामघाट के लिए रवाना होगी। घाट पर शिप्रा के जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। पश्चात पालकी मंदिर लौटेगी। बता दें इस बार श्रावण मास में चार और भादौ मास में भगवान की दो सवारी निकलेंगी।

Exit mobile version