jabalpur
Murder case: शौच के लिए गई महिला का कत्ल, हत्या की तह तक पहुंची पुलिस?

जबलपुर। सिहोरा थानांतर्गत लालघाट क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे महिला शौच के लिए अपने घर से निकली, तब पति पत्नी साथ में थे।
जैसे ही दोनों दूर दूर हुए महिला की धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। मृत महिला की आवाज पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला ने सुनी।
पति मौके पर पहुंचा, तत्काल पुलिस को जानकारी दी। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जांच पड़ताल में जो बात अभी तक सामने आई है उससे पुलिस हत्या की तह तक पहुंच गई है। प्रमाण मिलते ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ जायेगा।








