Site icon Yashbharat.com

साइकिल पाकर खुश हुये छात्र, जिपं उपाध्यक्ष ने कहा मन लगाकर करें पढ़ाई

कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मंशानुसार संकुल केंद्र शासकीय हाई स्कूल धरवारा में आज छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में युवा नेता पदमेश गौतम व जनपद सदस्य संजीव गौंटिया ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन वंदन कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद छात्र-छात्राओं को 81 साइकिलो का वितरण किया गया। जिपं उपाध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।साइकिल पाकर छात्रों ने उत्साह व्यक्त किया।

इस दौरान पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक रजक, उपाध्यक्ष ललित दुबे, रज्जू कोल, प्रभारी प्राचार्य व्हीपी हल्दकार, संचालक आरके दुबे सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version