मध्यप्रदेश

शिवराज सरकार ने देर रात्रि में कलेक्‍टर गुना एवं बड़वानी को हटाया

भोपाल मध्‍यप्रदेश में बडा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है । राज्‍य शासन ने बुधवार को रात्रि 1 बजे कलेक्‍टर गुना को हटाने के आदेश भी जारी कर दिये। हांलाकि उनके स्‍थान पर नई पदस्‍थापना नहीं की गयी है। इस आदेश में बड़वानी कलेक्‍टर को भी हटाया गया है, उनके स्‍थान पर नई पदस्‍थापना कर दी गयी है।

गुना कलेक्‍टर एस. विश्‍वनाथन को उप सचिव मध्‍यप्रदेश शासन बनाया गया है।

इसी आदेश में बड़वानी कलेक्‍टर अमित राठौर को उप सचिव मध्‍यप्रदेश शासन तथा शिवराज सिंह वर्मा अपर आयुक्‍त आबकारी ग्‍वालियर को कलेक्‍टर बड़वानी पदस्‍थ किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम