MPPSC प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को: कटनी में 4 परीक्षा केंद्र, सख्त निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल गठित
MPPSC प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को: कटनी में 4 परीक्षा केंद्र, सख्त निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल गठित। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
MPPSC प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को: कटनी में 4 परीक्षा केंद्र, सख्त निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल गठित
कलेक्टर आशीष तिवारी ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में 4 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं और संबंधित केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। परीक्षा ओएमआर पद्धति से दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगा।
निर्धारित केंद्रों में शासकीय गर्ल्स कॉलेज, शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल माधवनगर, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और शासकीय तिलक कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर संबंधित प्राचार्यों को केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष उड़नदस्ता दल भी गठित किया है। एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को दल का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया और नायब तहसीलदार साक्षी शुक्ला सहयोगी अधिकारी के रूप में शामिल हैं।
उड़नदस्ता दल को परीक्षा के दोनों सत्रों में सभी केंद्रों की निगरानी, वीडियोग्राफी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही प्रश्न पत्रों के सुरक्षित रख-रखाव और स्ट्रांग रूम की निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।

