Site icon Yashbharat.com

शिवराज का माइंडगेम या कांफिडेंस? आचार संहिता में कैबिनेट के बाद अब बांधवगढ़ की सैर

images 14

भोपाल। भोपाल में आचार संहिता के दौरान भी कैबिनेट बैठक बुलाकर कॉन्फिडेंस दिखाने के बाद शिवराज अपने परिवार के साथ बांधवगढ़ छुट्टी मनाने जाएंगे। कैबिनेट की बैठक ख़त्म होने के बाद शिवराज हेलीकाप्टर से उमरिया पहुंचेंगे और इसके बाद बांधवगढ़ की सेर के लिए निकलेंगे| यहाँ दो दिन छुट्टी मनाने के बाद वह 7 दिसम्बर शाम को वापस भोपाल लौटेंगे। शिवराज का इसे माइंड गेम भी कहा जा रहा है। जिसके जरिये वह यह बताने की कोशिश में लगे हैं कि वह सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

हालांकि भाजपा और खुद सीएम कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आराम के मूड में है|

दरअसल, तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज ने अपनी एक अलग छवि बनाई है, जिसके चलते उन पर चुनाव का पूरा दारोमदार होता है। यही कारण है कि खुद के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में न जाकर सीएम शिवराज ने प्रदेश भर में रैली और सभाएं की। प्रदेश में एक महीने तक बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने तूफानी प्रचार किया। लेकिन शिवराज सब पर भारी पड़े और 31 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच उन्होंने तूफानी प्रचार किया, इस दौरान सीएम शिवराज सिंह 160 विधानसाओं में पहुंचे। 160 विधानसभा क्षेत्रों में शिवराज की करीब 142 सभाएं हुईं| इस दौरान ज्यादातर जगहों पर उन्होंने सभाओं को संबोधित किया। भोपाल उत्तर और देवास में सीएम के रोड शो भी हुए, इससे पहले जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम 187 विधानसभा पहुंचे थे।

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान टाइगर सफारी के लिए जाना जाता है| सीएम शिवराज के लिए यह जगह पसंदीदा है, और वह अपने परिवार के साथ अक्सर यहां छुट्टियां मानाने पहुँचते हैं| 11 दिसम्बर को चुनाव परिणाम आने है, इससे पहले शिवराज दो दिन के लिए बांधवगढ़ पहुंचेंगे और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे| मतदान के बाद शिवराज अपने परिवार संग भोपाल में कॉफी हाउस भी पहुंचे थे|

Exit mobile version