jabalpur

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अमीरों का कब्जा: राहुल गांधी

देवरी की सभा में राहुल गांधी
जबलपुर ,मुनप्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी का सागर के देवरी मंडी प्रांगण में आयोजित चुनावन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार आने पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। जो भी पद रिक्त हैं उन्हें भरा जाएगा। उन्होंने विशाल जन सभा में कहा कि प्रदेश में एक लाख पद खाली हैं। 40 हजार स्कूली शिक्षकों की कमी है। एक लाख टीचर की जरूरत है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अमीरों का कब्जा है। कांग्रेस सरकार बनने पर खाली पद भरे जाएंगे। युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इसके पूर्व राहुल गांधी का आज पुर्वान्ह11 बजकर 18 मिनट पर वायुयान से जबलपुर के डुमना विमानतल पर आगमन हुआ । विमानतल पर करीब दस मिनट तक रूकने के उपरांत वे हेलीकॉप्टर से सागर देवरी के लिए रवाना हो हुए। कांग्रेस अध्यक्ष के आगमन के मद्देनजर डुमना विमानतल को एसपीजी ने अपने हवाले कर दिया था और किसी भी स्थानीय नेता को मिलने की इजाजत नहीं दी गई। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज देवरी के अलावा बरघाट और मण्डला में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं और रोड शो करेगें। जिसकी तैयारियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में ही जोर शोर से की जा रही थी। राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और संगठन प्रभारी दीपक बावरिया भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button