Friday, May 8, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

शाजापुर में किसान महासम्मेलन कार्यक्रम शुरू

शाजापुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 51 जिलों के 10.76 लाख किसानों के खातों में एक क्लिक में कुल 1677 करोड़ रुपए पहुंचाएंगे। इसमें प्रदेश के 9 जिलों से एक लाख से अधिक किसानों के जुटने का दावा किया गया है। सीएम किसान महासम्मेलन की शुरुआत में पौन घंटे पहले ही पहुंचेंगे। इसके पहले सभा स्थल पर तेज हवा से टेंट उखड़ गया, जिसके बाद वहां मौजूद लोग घबरा गए। तुरंत ही उसे सुधारा गया।

सभा में लोगों को लाने के लिए 2300 से ज्यादा बसें लगाई गई हैं, कुछ बसों में 7-8 सवारियां ही आईं। 12 अप्रैल को कार्यक्रम स्थल पर बन रहे 3 करोड़ रु. के डोम के क्षतिग्रस्त होने के बाद नए सिरे से डोम बनाया गया है। इसे क्रेन व मोटे रस्सों की मदद से सहारा मिलेगा। बसें न फंसे, इसलिए पुलिस ने भी 4 क्रेनों की व्यवस्था भी की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply