शहडोल में कोरोना बम एक साथ 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
शहडोल। जिले में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है, इसके साथ ही जिले में अब पॉजिटिव केसों की संख्या 20 हो गई है। कल जहां 13 लोगों के स्वस्थ्य हो जाने से प्रशासनिक अमले को कुछ राहत मिली थी वहीं आज एक बार फिर जिले में एक साथ 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सिंहपुर गांव में मस्जिद के पास कुछ दिनों पहले एक युवक पटना से आया था और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके परिवार के लोगों का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट में युवक के पिता, पत्नी व दो बच्चे की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर ग्राम छतवई और नवलपुर में बाहर से आये दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। छतवई में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक हाल ही में हैदराबाद से आया था। वंही नवलपुर में 2 ब्यक्ति मुम्बई और अहमदाबाद से आये थे। इसी तरह शहर में गायत्री मंदिर के पास एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, वह भी अहमदाबाद से आया था। इस प्रकार अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 20 हो गई है।

