शर्मनाक! मेरठ में 2 सगे भाइयों ने बहन के साथ 4 साल तक किया रेप, गिरफ्तार
मेरठ। मेरठ के सिविल लाइन्स थाना इलाके के पांडव नगर में रहने वाली लड़की ने अपने दो भाईयों पर चार वर्षों से जबरन रेप करने का आरोप लगाते हुए सबको चौंका दिया, जिससे सबका सर शर्म से झुक गया.
मेरठ में एक बहन ने अपने दो सगे भाईयों पर रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया है. 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बहन का आरोप है कि पिछले 4 सालों से उसके दोनों भाई उसके साथ बलात्कार करते आ रहे हैं. ये दोनों बात को सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं.
पीड़िता ने किसी तरह आरोपी भाईयों की करतूत मोबाइल में कैद कर ली और मदद के लिए एक एनजीओ के पास पहुंची, जहां से उसे पुलिस तक पहुंचाया गया. पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया है.
आप को बता दें कि सिविल लाइन्स थाना इलाके के पांडव नगर में रहने वाली लड़की ने बुधवार को अपने दो भाइयों पर चार वर्षों से रेप करने का आरोप लगाते हुए सबको चौंका दिया, जिससे सबका सर शर्म से झुक गया और इंसानियत मानों तार-तार हो गई. लड़की ने बताया कि उसके दोनों भाई ही 4 सालों से उसके साथ ऐसा करते आ रहे हें.
एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को पकड़ लिया है और लड़की का मेडिकल परीक्षण करके मामले की तफ्तीश में जुट गई है.