शर्मनाक : बेटे ने बाथरूम में किया बंद, सुबह मिली मृत मां

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार की रात एक मशहूर फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह की हत्या हो गई। शहर के ओशिवारा इलाके में एक इमारत में अपने बेटे और उसकी गर्लफ्रैंड के साथ रह रही सुनीता सिंह की लाश घर के बाथरुम में मिली है जिसके बाद उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सुनीता के बेटे पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेशे से फैशन डिजाइनर 45 वर्षीय सुनीता का शव उनके लोखंडवाला स्थित फ्लैट के बाथरूम में पड़ा मिला था। सुनीते के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसे पुलिस उनकी मौत का कारण मानकर चल रही है।
सुनीता को कपूर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इस मामले में सुनीता के 23 वर्षीय बेटे लक्ष्य पर शक था, जिसे बाद में गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक सुनीता का बेटा लक्ष्य ड्रग्स लेता था और यह भी कहा जा रहा है कि इसमें उसकी मां और प्रेमिका भी शामिल होती थी। पुलिस की मानें तो बुधवार की रात को फ्लैट में कुल 4 लोग मौजूद थे। इसमें खुद सुनीता, उसका बेटा लक्ष्य और उसकी प्रेमिका और लक्ष्य का एक करीबी दोस्त निखिल शामिल थे। फ्लैट में देर रात तक ड्रग्स पार्टी चलती रही थी। इसी बीच लक्ष्य ड्रग्स के ओवरडोज का शिकार हो गया।
पार्टी के बाद मां-बेटे में किसी बात को लेकर बहस हो गई और लक्ष्य ने सुनीता को बाथरुम में धक्का देकर दरवाजा बंद कर दिया। सुबह जब उसने दरवाजा खोला तो सुनिता बाथरुम में मृत पड़ी थी। दरअसल, धक्का देने की वजह से सुनीता का संतुलन बिगड़ गया था और उसका सिर बाथरुम में लगे नल से जा टकराया।






