jabalpur

शराब के नशे में युवक को घोंपा चाकू

जबलपुर, मुनप्र। कोतवाली के नरघैया क्षेत्र में बीती रात शराब के नशे में एक युवक ने दूसरे युवक से गाली गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक के सिर और हाथ में चोटें आयी हैं। घायल युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में पुलिस सूत्रों से जो जानकारी लगी है उसके अनुसार बधैया मोहल्ला में रहने वाला शक्ति ठाकुर नरघैया स्थित एक गारमेंट की दुकान में काम करता है। उसके सामने वाली दुकान में चिंटू यादव नामक युवक काम करता है। कल मंगलवार होने से दुकान बंद थी और रात करीब साढ़े नौ बजे शक्ति ठाकुर अपनी दुकान के पास खड़ा था तभी वहां शराब के नशे में धुत चिंटू यादव आया और किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। शक्ति ने गाली देने से मना किया तो चिंटू ने अपने पास रखा चाकू निकाला और हमला बोल दिया। जिससे शक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button