Site icon Yashbharat.com

Katni: शराब की भट्टियों पर पुलिस की रेड

katni sharab bhatti news

700 किलोग्राम महुआ लाहन, 15 लीटर कच्ची मदिरा जप्त
कटनी। एनकेजे पुलिस ने कच्ची शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की है। खेत में आरोपियों द्वारा शराब का निर्माण किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में महुआ, महुआ लाहन व कच्ची शराब पुलिस द्वारा जप्त की गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि खिरहनी गांव में गाड़ा नदी के समीप खेत में कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक एम.पी.प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने प्रधान आरक्षक दिनेश बघेल, प्रधान आरक्षक ताहिर खान, सुजीत रजक, नरेंद्र पटेल आदि की टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस ने सचिन निषाद को अपने दोस्तों के साथ भट्टी में शराब का निर्माण करते हुए देखा लेकिन पुलिस पर नजर पड़ते ही आरोपी साथियों सहित वहां से भागने में सफल हो गया। पुलिस को मौके पर तीन भट्टी चढ़ी हुई मिलीं। जिनसे कच्ची शराब बनाई जा रही थी।

आसपास तलाशी लेने पर खेतों में झाड़ियों के पास 45 डिब्बे कच्चा लाहन, करीब 700 किलोग्राम व 2 बोरा महुआ करीब 80 किलो मिला बरामद हुआ। इसके अलावा 15 लीटर के 1 डब्बे में 15 लीटर कच्ची शराब भी पुलिस द्वारा बरामद की गई। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर पुलिस ने 45 डिब्बे लाहन को नष्ट किया है व 15 लीटर कच्ची शराब जप्त करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध 34 क आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Exit mobile version