Site icon Yashbharat.com

व्‍हाट्सएप पर शेयर की पीएम मोदी की ‘असभ्‍य’ फोटो, शिकायत पर उत्‍तराखंड से गिरफ्तार कर लाई हरियाणा पुलिस

2017 10image 20 35 336804000pm ll

हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और फतेहबाद जिले के टोहाना से विधायक सुभाष बराला के क्षेत्र से एक पार्टी कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 15 नंवबर को उसके व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर भेजी गई थी। कार्यकर्ता ने इसके पीछे शाकिब नाम के एक दर्जी का हाथ बताया था जिसके बाद पुलिस ने उसे उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर बात करते हुए देहरादून की सीनियर एसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि 18 नवंबर को हरियाणा पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से शाकिब को गिरफ्तार करने करने की बात कही थी। यह केस पूरी तरह से हरियाणा की टोहना थाने की पुलिस द्वारा हैंडल किया गया है।

शाकिब को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले टोहाना पुलिस थाने के एसएचओ प्रदीप कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि हम उत्तराखंड पुलिस की मदद से आरोपी को ट्रैस करने में कामयाब हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर टोहाना लाया गया जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले को सब-इंस्पेक्टर रमेश चंद्र देख रहे हैं। रमेश ने बताया कि अभीतक कोई भी आरोपी की बेल कराने नहीं आया है। टोहाना के प्रताप कॉलोनी के रहने वाले मुकेश कुमार ने उनके व्हाट्सएप ग्रुप

Exit mobile version