Entertainmentमनोरंजन

वेलेंटाइन पर ‘लवरात्रि’ का पोस्टर जारी

मुंबई। सलमान खान ने 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन ‘लवरात्रि’ फिल्म की पहली झलक पेश की। सलमान ने ट्वीट कर आयुष शर्मा और वरीना हुसैन स्टारर इस फिल्म का पोस्टर जारी किया।

आयुष, सलमान खान के बहनोई यानि बहन अर्पिता खान के पति हैं। वहीं बीते दिनों सलमान ने नाटकीय ढंग से अपने प्रोडक्शन की इस फिल्म की हीरोइन का नाम बताया था।

वरीना पहली बार परदे पर नहीं आ रही हैं। वे कैडबरी का एक एड कर चुकी हैं और इसी की बदौलत इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

yashbharat

यह फिल्म सलमान खान प्रोडक्शंस का पांचवां वेंचर है, जिससे आयुष शर्मा अपने फिल्मी करियर में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे। अभिराज लंबे समय से ‘यश राज’ प्रोडक्शन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने ‘यश राज’ की काफी फिल्मों में परदे के पीछे काम किया है। वो फैन, सुल्तान, जब तक हैं जान, लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल, मेरे ब्रदर की दुल्हन, राकेट सिंह और गुंडे जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।

बता दें कि सुल्तान फिल्म के दौरान सलमान के साथ आयुष ने सेट पर काफी वक़्त बिताया था और कैमरे के पीछे का काम सीखा था।

Leave a Reply

Back to top button