Latest

विश्वासमत हासिल करने के पहले यदुरप्पा ने माफ किये किसानों के 1 लाख तक के ऋण

बेंगलुरू। कनार्टक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बीएस येदियुरप्पा ने प्रशासन की बागड़ोर अपने हाथों में ले ली है। उन्होंने चुनाव पूर्ण किए गए अपने वादे को पूरा करने के लिए वरिष्ठ नौकरशाहों के साथ बैठक की और पहले ही दिन किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की।

हालांकि, अधिकारियों ने सीएम से कुछ वक्त मांगा है, ताकि वे उन लोन की वित्तीय जानकारी हासिल कर सकें। इस बीच येदियुरप्पा ने कहा कि मैंने किसानों से वादा किया था कि सीएम बनने के 24 घंटे के अंदर ही किसानों के एक लाख रुपए तक के कर्ज को खत्म कर दूंगा।

गौरतलब है कि कल उन्होंने विश्वास जताया था कि वह सदन में बहुमत सिद्ध कर देंगे। कनार्टक के 25 वें मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद येदियुरप्पा ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह राज्यपाल वजूभाई वाला के बहुमत सिद्ध करने के लिए दिए गए 15 दिन के समय से पहले ही सदन में विश्वासमत हासिल कर लेंगे। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने कल शनिवार 4 बजे तक विश्वास मत हासिल करने का आदेश सुना दिया। देखना है अब यदुरप्पा की इस घोषणा का क्या होता है।

Leave a Reply

Back to top button