विशेष ट्रेन से जम्मू-कश्मीर जा रहे बीएसएफ के 9 जवान लापता

Indian Army

चंदौली। विशेष ट्रेन से जम्मू-कश्मीर जा रहे बीएसएफ के नौ जवान रास्ते में लापता हो गए। फौजी बंगाल से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। एक जवान वर्धमान एवं आठ धनबाद में लापता हुए।

इस सूचना की भनक लगी तो अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। प्लाटून कमांडरों ने मुगलसराय जीआरपी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू-कश्मीर ड्यूटी पर जा रहे थे। ट्रेन वर्धमान जंक्शन से खुली तो बटालियन का एक जवान प्रदीप कुमार सिह नदारद मिला।

ट्रेन अगले गंतव्य धनबाद जंक्शन से खुली तो फौजी कैलाश कुमार, दीपक कुमार, दीपक सिह, अमित कुमार, चौवन सिह, अश्वनी कुमार, रोहित वर्मा व गोविद टोली में नजर नहीं आए।

बुधवार को ट्रेन मुगलसराय पहुंची तो प्लांटून कमांडर शिव सिह व सुखवीर सिह जीआरपी थाने में जा धमके। इंस्पेक्टर को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए घटना की तहरीर दी।

जीआरपी के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीएसएफ की टुकड़ी के गायब जवानों की प्राथमिकी प्लाटून कमांडरों ने संयुक्त रूप से दी है। जिसके आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें-  केरल के कोल्लम में सनसनीखेज मामला: 16 साल की नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में मुस्लिम धर्म गुरु व व्लॉगर गिरफ्तार; हबीबिया इस्लामिक अकादमी सील