Site icon Yashbharat.com

विशाल तारे में होगा महाविस्‍फोट, चमक उठेगा आसमान, सदियों में आता है ऐसा अवसर

06 04 2021

यदि आप अंतरिक्ष प्रेमी हैं तो यह खबर आपके काम की है। आपने अक्‍सर आसमान में एस्‍टेरॉयड या धूमकेतू के दिखाई देने की खबरें सुनी या पढ़ी होंगी लेकिन आने वाले दिनों में एक ऐसी खगोलीय घटना होने जा रही है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। यह बहुत दुर्लभ एवं रोमांचकारी अनुभव होगा। असल में एक विशाल तारे में महाविस्‍फोट की घटना होने जा रही है। इसकी चमक इतनी तेज होगी कि भरे दिन में भी आकाश चमकीला हो जाएगा और देखने वालों की आंखें चौंधिया जाएंगी। खगोल की भाषा में इसे सुपरनोवा इवेंट कहते हैं। यानी एक तारे की मृत्‍यु। जिस तारे में यह विराट विस्‍फोट होगा उसका नाम बेटेलजूज है। इस घटना को लेकर नासा समेत दुनिया के कई देशों की दूरबीनें इस पर नजर रखे हुई हैं। असल में सुपरनोवा की घटनाएं सदियों बाद हुआ करती हैं। इस दुर्लभ घटना को अपनी आंखों से देखने के लिए विज्ञानियों को बेसब्री से इंतजार है। तारों पर अध्ययन करने वाले एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय का मानना है कि बेटेलजूज का विस्फोट सुपरनोवा के कई रहस्यों से पर्दा उठाएगा। इस कारण यह विज्ञानियों के आकर्षण का केंद्र है। अभी इसकी चमक घट-बढ़ रही है। असल में यह मृत्यु की ओर अग्रसर है।

Exit mobile version