Monday, April 27, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

तेजी से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है विशाल धूमकेतू, 27 मई को धरती से देखा जा सकेगा

27 May 2020 Comet : पिछले महीने 29 अप्रैल को विशाल Asteroid के पृथ्‍वी के टकराने का खतरा टला ही था कि ऐसी ही एक और खगोलीय घटना के आसार बन रहे हैं। हालांकि इस बार एस्‍टेरॉयड नहीं है लेकिन एक विशाल धूमकेतू Comet पृथ्‍वी की ओर तेज गति से चला आ रहा है। यह सूर्य की तरफ से पृथ्‍वी की कक्षा में प्रवेश करने जा रहा है। मई के अंत तक यह पृथ्‍वी के बेहद नजदीक आ जाएगा। नासा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल NASA Sun & Space और NASA Asteroid Watch पर दी गई जानकारी के अनुसार यह 27 मई, 2020 को पृथ्‍वी की सतह के बेहद करीब होगा। इसे धरती से सीधे भी देखा जा सकता है। धूमकेतू का नजर आना अपने आप में दुर्लभ घटना है क्‍योंकि ये कई बरसों में एक बार नज़र आते हैं।

Comet SWAN नाम का यह धूमकेतू पुच्‍छल तारों की ही तरह अपने पीछे मीलों लंबे धूल, पत्‍थर के टुकड़े, गैस, बर्फ, स्‍पेस डेब्री के कण आदि को साथ लेकर चला आ रहा है। सूर्य की रोशनी के संपर्क में आकर ये चमक उठते हैं। हालांकि धूमकेतू एस्‍टेरॉयड की तरह घातक या नुकसानदेह नहीं होते लेकिन पृथ्‍वी के वातावरण में दाखिल होने के बाद पैदा होने वाले प्रभाव के बारे में पहले से कुछ स्‍पष्‍ट नहीं कहा जा सकता।

सामान्‍य तौर पर आए दिन छोटे आकार के धूमकेतू पृथ्‍वी की कक्षा में घुसकर जलकर खाक हो जाते हैं और यह घटना आसमान में हमें यह किसी तारे के टूटकर गिरने के दृश्‍य के रूप में नज़र आती है। 27 मई को पृथ्‍वी के पास आने वाले इस धूमकेतू का आसमान पर असर दिखाई दे सकता है। बताया जा रहा है कि इसके चलते आसमान का रंग हरा हो जाएगा, जो कि एक रोमांचकारी अनुभव होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम