Latest

विधायक संजय पाठक के प्रयास के बाद बरही सब स्टेशन में लगाया गया 3.15 एमवीए पावर का ट्रांसफाॅर्मर

कटनी । बरही नगर के लोगों को बार बार बिजली ट्रिप होने, वोल्टेज की कमी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि नगर के लिए अलग से 3.15 एमवीए का एक नया पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना कर सफलतापूर्वक विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है

 

अब मिलेगी पर्याप्त बिजली, मिलेगी विद्युत् समस्याओं से निजात ,नगर वासियों ने जताया आभार

इसके लिए पिछले महीने ही क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक द्वारा पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से शहरी क्षेत्रों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना करने केलिए चर्चा की थी कल वितरण स्टेशन पर सोमवार को इस पावर ट्रांसफार्मर को लगाकर चालू कर दिया गया ।

बिजली कंपनी जेई द्वारिका प्रजापति ने बताया कि बरही नगर के लोगों को बार बार बिजली ट्रिप होने, वोल्टेज की कमी से परेशान से परेशान होते आ रहे थे इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक जी द्वारा उच्च अधिकारियों से समस्या के निदान के लिए चर्चा की गई थी अब 3.15 एमवीए नया पावर ट्रांसफार्मर से नगर की बिजली सप्लाई को चालू कर दिया गया है। उनको इस समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही अब लोगों को पर्याप्त बिजली मिलेगी।

बरही नगर की विद्युत् समस्याओं से निजात मिलने की खबर से नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों सतीश तिवारी, पीयूष अग्रवाल, लालजी मिश्रा, सरमन सोनी, इकबाल पवार बग्घा सोनी, सुरेश सोनी पंडा, केशव यादव बहादुर श्रीवास्तव,अशोक वर्मा,प्रवीण त्रिवेदी,संतोष द्विवेदी, मीना देवी ताम्रकार, रीता सोनी,शिवलाल गुप्ता, डॉ के एल सोनी, डॉ दीपक अग्रवाल,रामकृष्ण पटेल सहित नगर वासियों ने भी हर्ष व्यक्त के करते हुए कहा की हमारे विधायक संजय पाठक जी द्वारा नगरवासियों को विद्युत आपूर्ति संबंधी परेशानी से निजात दिलाने के लिए अतरिक्त पवार ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए आपका एवं विद्युत वितरण कम्पनी भी बधाई की पात्र है।

Back to top button