Thursday, May 21, 2026
Latest:
jabalpurLatest

विधायक संजय पाठक अस्वस्थ, बंसल अस्पताल में भर्ती

भोपाल। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ के भाजपा विधायक कद्दावर नेता संजय सत्येंद्र पाठक का स्वास्थ्य आज अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दरअसल श्री पाठक को काफी दिनों से स्टोन (पथरी) की समस्या है।

आज दोपहर अचानक उन्हें पेट मे तेज दर्द हुआ जिसके बाद वे चेकप के लिए बंसल हॉस्पिटल गए थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। हालांकि डॉक्टरों ने यह भी बताया कि श्री पाठक की यह प्रॉब्लम दवाओं से ठीक हो जाएगी। इधर श्री पाठक के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद क्षेत्र के लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई। भाजपा गलियारों में भी चिंता की खबर के बाद मंत्री विश्वास सारंग सहित कई नेता बंसल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने संजय पाठक को आराम की सलाह दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम