Site icon Yashbharat.com

विधान सभा चुनाव में अब बाहुबली और कटप्पा की एंट्री

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले नये-नये सियासी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. नया वीडियो फिल्म बाहुबली की तर्ज़ पर है. इसमें शिवराज बाहुबली के रोल में दिखाए गए हैं और भल्लार देव के रूप में कांग्रेस नेता दिखाए गए हैं. वीडियो वायरल हो रहा है.

विधान सभा चुनाव के इस मौसम में वीडियो वॉर चल रहा है. सोशल मीडिया के इस मार्केट में एक से एक नये वीडियो आ रहे हैं. इसी कड़ी में एक नया वीडियो आया है. इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहुबली फ़िल्म की तर्ज़ पर नये अवतार में दिखाया गया है. शिवराज को मध्य प्रदेश का बाहुबली बताया गया है और कांग्रेस नेताओं को विलेन यानी भल्लारदेव के रूप में पेश किया गया है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर कटप्पा बताए गए हैं.

वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं के रिएक्शन आना शुरू हो गए. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा, वो जो भी बना दें, मुझे कोई कठिनाई नहीं है, अंत में जनता आपको बनाती है और जनता ही आपको नकारती है. भाजपा जो भी करे, मुझे कोई समस्या नहीं है. जनता तय करेगी, किसे क्या बनाना है.

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि आज आम जनता का सोशल मीडिया है. मैं तो इतना उत्साह देखता हूँ सोशल मीडिया में कि ये जो कॉन्टेंट है, वो कांग्रेस पार्टी नहीं बनवा रही. ये जनता बना बनाकर वायरल कर रही है. (भोपाल से  मनोज शर्मा के साथ शरद श्रीवास्तव की

Exit mobile version