फाल्ट सुधारने खम्बे पर चढ़े लाइनमैन की गिरने से मौत

yashbharat mono

बरही/कटनी:- विद्युत फाल्ट सुधारने खम्भे में चढ़ा लाइनमैन (हेल्पर) करीब 15 फिट ऊपर से नीचे गिरा। सिर में गंभीर चोटें आई, जिसे बरही के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

यह घटना आज दोपहर खन्ना-बंजारी स्टेशन की है। घटना के संबंध में हासिल जानकारी मुताबिक रेलवे कर्मचारी 38 वर्षीय बाबूलाल पिता सुंदर चौधरी निवासी बड़छड़ जिला उमरिया आज दोपहर करीब 3 बजे खन्ना-बंजारी स्टेशन में विद्युत फाल्ट सुधारने पोल में चढ़ा, तभी उसका पैर स्लिप होने से वह नीचे गिरा।

लथपथ अवस्था मे रेलवे कर्मचारियों ने घायल को बरही अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसकी सांसे थम गई। इधर अस्पताल में घायल को भर्ती कराने के करीब 30 मिनट बाद डॉक्टर पहुँचे। चिकित्सक के लेट पहुँचने से रेलवे कर्मचारी अस्पताल में भड़क गए, विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, मौके पर मौजूद बरही टीआई रावेंद्र द्विवेदी ने आक्रोशित रेल कर्मचारियों को शांत कराया। इधर बरही पुलिस पोस्टमार्टम उपरांत मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर कटनी में कांग्रेस का प्रदर्शन, कचहरी चौक पर फूंका पुतला; आदिवासी समाज से माफी मांगने की मांग

Leave a Reply