
दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहती हैं। सोशल मीडिया पर कोई भी उनसे मदद मांगें वे अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती हैं और लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वहीं आज ऐसा वाकया हुआ जिसके बाद लोग सुषमा स्वराज की काफी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें अपनी मंत्री पर गर्व है। ट्विटर पर एक शख्स ने आज सुबह ट्वीट करके सुषमा स्वराज से मदद मांगी। अतीक का मैसेज पढ़कर केंद्रीय मंत्री ने पहले तो इनकार करते हुए जवाब दिया कि आपकी लोकेशन ‘भारत प्रशासित कश्मीर’ है और ऐसी कोई जगह है नहीं इसलिए आपकी मदद नहीं की जा सकती है, हां अगर आप जम्मू-कश्मीर से होते तो यह जरूर संभव होता।
If you are from J&K state, we will definitely help you. But your profile says you are from ‘Indian occupied Kashmir’. There is no place like that. @indembmanilahttps://t.co/Srzo7tfMSx
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 10, 2018
मदद मांगने वाले ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और अपनी लोकेशन ‘भारत प्रशासित कश्मीर’ को बदलकर जम्मू-कश्मीर किया। इसके बाद सुषमा ने अधिकारियों को उस शख्स की मदद के लिए निर्देश जारी किए। दरअसल शेख अतीक ने ट्वीट किया कि मेरा पासपोर्ट डैमेज हो गया और तबीयत भी खराब है इसलिए उन्हें भारत वापस जाने की जरूरत है। इस सुषमा ने कहा कि अगर आप जम्मू-कश्मीर राज्य से हैं तो आपकी मदद जरूर की जाएगी लेकिन आपकी प्रोफाइल भारत प्रशासित कश्मीर से हैं और इस प्रकार की कोई जगह ही नहीं है इसलिए मदद संभव नहीं है। सुषमा के इस जवाब के बाद अतीक ने एक और ट्वीट किया जिसमें उसने लोकेशन को बदल जम्मू-कश्मीर की और कहा कि वह जम्मू-कश्मीर से है और फिलिपींस में मेडिकल का कोर्स कर रहा है जिसके बाद सुषमा ने उनकी मदद का निर्देश दिए।







