विजयराघवगढ़ में पद्मा और कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में प्रवेश का सिलसिला जारी, सरपंच सहित 55 ने की BJP ज्वाइन
कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुसमा सरपंच जगन्नाथ मिश्रा अपने 55 से अधिक साथियों के साथ क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक, महामंत्री उदयराज सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला , जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल ,अन्य नेताओं की उपस्थित में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ।
इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। यह पार्टी परिवार भाव से चलती है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो किसी परिवारवाद पर भरोसा नहीं करती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास की कल्पना को प्रदेश में विकासपुरुष मुख्यमंत्री ने तन्मयता के साथ साकार किया है। विजयराघवगढ़ इसका उदाहरण है जहां पिछले 4 वर्षों में विकास की गंगा बही। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी।

