
कटनी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा विजयराघवगढ़ के लिए प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही वर्तमान विधायक एवं प्रत्याशी संजय पाठक गांव गांव जाकर अपने द्वारा विधानसभा क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता से भेंट करते हुए नुक्कड़ बैठक में जन संवाद के माध्यम से आशीर्वाद मांग रहे है।

भाजपा कार्यकर्ताओं संग संजय पाठक का प्रतिदिन हो रहा है जनसंपर्क
कल भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने खिरवा, डीघी, गोहावल, उरदानी, पड़रिया आदि गांवों में अलग अलग मोहल्लों में पिछले वर्षो में कराए गए विकास कार्यों एवं सरकार द्वारा गरीब कल्याण केवल संचालित जनकल्याण योजनाओं से मिलने वाले लाभों सहित लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र विकास केलिए तीनों प्रमुख नगरों में स्वीकृत हुए बायपास रोड,तीन तीन आईटीआई, तीन सीएम राइज स्कूल, दो पीएम श्री स्कूल, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, महाविद्यालयों के उन्नयन, पुल पुलिया सड़क निर्माण सहित प्रमुख कार्यों के बारे में जानकारी दी । इस दौरान भाजपा संगठन द्वारा शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित कार्यकर्ता बैठकों में भी शामिल हुए ।

खिरवा,डीघी,गोहावल,उरदानी,पड़रिया आदि गांवों में जनता से किया जन संवाद
इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने जनसंपर्क प्रारंभ करने के पूर्व देवायलों में भी जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया । जनसंपर्क के दौरान उन्होंने जनता से अधिक से वोट करने एवं दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील भी मतदाताओं से की । जनसंपर्क के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश तिवारी,उदयराज सिंह चौहान, डारेश्वर पाठक, मनीष मिश्रा, प्रमोद सोनी,जयवंत सिंह चौहान,सुधा कोल, मनीषा शर्मा, वसुधा मिश्रा, रंगलाल पटेल, ओम प्रकाश तिवारी आदि कार्यकर्ता साथ रहते है।









