Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

विजयराघवगढ़ : यश पाठक के मार्गदर्शन पर सभी 6 मंडलों मे गणेश प्रतिमा स्थापित

विजयराघवगढ़ संजय फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वावधान में युवा मंडल के युवाओं द्वारा यश पाठक के मार्गदर्शन पर गणेश प्रतिमा स्थापित कराई गई।

 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा मोर्चा के युवाओं ने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र  के सभी 6 मंडलों में संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप के संचालक यश पाठक के मार्गदर्शन पर सुन्दर तथा आकर्षक झाकी पर प्रथम पूज्य श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कराई और धार्मिक पुजारियों द्वारा नित्य पूजा अर्चना के साथ सुबह-शाम भव्य आरती भक्तों की उपस्थिति में सम्पन्न कराई जाती है। तथा रोजाना धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं।

 

साथ ही उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है। युवाओं के मार्गदर्शक समाज सेवी जनहितैषी युवा नेता यश पाठक का मानना है कि सभी को अपने अपने धर्म के अनुसार अपने अपने देवताओं व ग्रंथों के अनुसार जीवन में कार्य कर, ईश्वर की प्रार्थना करते रहना चाहिए। एक दूसरे की मदद करना, एक दूसरे के अच्छे-बुरे वक्त में साथ देना ही मानवता और ईश्वर की भक्ति मानी जाती है। यश पाठक तो यह भी मानते हैं कि सर्वप्रथम पूजा माता-पिता की, फिर ईश्वर की और फिर मानवता की सेवा और भलाई के कार्य करते हुए लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम