वाह भई वाह..ट्रैफिक पुलिस ने जड़ा चलानी ताला, कार वाला टायर बदल कर ले गया कार
Ratlam ऐसे सीन फिल्मों में ही देखें होंगे कि जब ट्रैफिक पुलिस ने जड़ा चलानी ताला, कार वाला टायर बदल का ले गया अपनी कार, यह हुआ अजब एमपी की गजब पुलिस के साथ रतलाम जिले में
पुलिस द्वारा कार के पहिये में लगाया गया व्हील लाक खुलवाने की बजाय चालक द्वारा पहिया बदल कार ले जाने का अजीब मामला सामने आया है। यातायात पुलिस सड़कों पर इधर-उधर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वाहन के पास चालक नहीं होने पर व्हील लाक लगा देती है।
कुछ देर बाद चालक यातायात थाना जाकर चालान भरकर लाक खुलवाता है, लेकिन दौलतगंज में एक व्यक्ति ऐसा नहीं करते हुए लाक खुलवाने की बजाये पहिया ही बदलकर स्टेपनी लगाकर कार को ले गया। हालांकि वह कुछ देर बाद यातायात पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

