Site icon Yashbharat.com

वार्षिक प्रणाली के रिजल्ट की दुविधा खत्म, नए अध्यादेश के तहत आयोजित होगी परीक्षाएं

exam 1

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्चविद्यालय में नए 2018-19 सत्र का दौर प्रारंभ हो चुका है। नए सत्र में प्रवेश प्रकिया के लिए छात्र-छात्राओं को आनॅलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। जिसक े तहत उन्हे एडमीशिन मिलेगा। इसी के साथ रादुविवि ने प्रदेश भर में शैक्षिणक सत्र से स्नातक स्तर पर सभी पाठयक्रमों को वार्षिक प्रणाली में कर दिया था।

साथ ही इनकी परिक्षाएं अप्रेल व मई में करा ली जाती थी। परीक्षाएं कराने के बाद इनके परीक्षा परिणामों के नतीजों को घोषित करने में दुविधा कि स्थिति बनी रहती थी। जिसका कारण नए अध्योदश में मूल्यांकन व पुर्नमूल्यांकन के नियमों का जुड़ा न होना था। रादुविवि में भी वार्षिक प्रणाली से आयोजित बीए, बीकाम, बीएससी के विद्यार्थियों की परीक्षा करा ली जाती थी लेकिन परीणाम घोषित करने में नए अध्यादेश में स्थिति साफ नही होना था।

बैठक मेंं हुआ स्वीकृत
वार्षिक पाठयक्रम के अध्योदश मूल्यांकन व पुर्नमूल्यांकन से जुडे प्रावधान जोडते हुए इसे विगत दिवस आयोजित विश्वविद्यालय की कोआर्डिनेशन बैठक में स्वीकृत किया गया।

बैठक में मप्र शासन उ‘‘ा शिक्षा के अनुसार वार्षिक पाठयक्र म के अध्यादेश मे पुर्नमूल्यांकन प्रावधान प्रस्ताव को मान्य किया गया है। अध्यादेश सभी युनिविर्सिटीज में समन्वय समिति के निर्णयानुसार एक सामान लागू किए जाने है।

सेमेस्टर प्रणाली से अलग नियम
वार्षिक प्रणाली से आयोजित परीक्षा में सेमेस्टर प्राणाली से आयोजित परीक्षा से अलगस यह नियम है। मूल्यांकन संबधी नियम लागू होने से अब भी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के परीणाम घोषित हो सकेंगे। नए नियमों में पाठ्यक्रम पूर्ण करने की निर्धारित सीमा से लेकर पुर्नमूल्यांकन आदि चीजे शामिल है। लेकिन सेमेस्टर में पुर्नमूल्यंाकन का कोई प्रावधान नही है।

Exit mobile version