Latest

वकील ने की जज से अभद्रता, हाईकोर्ट ने जारी किया वारंट

जब लपुर। हाईकोर्ट ने जज से अभद्रता करने के आरोपित ग्वालियर के वकील को कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए। जस्टिस आरएस झा व जस्टिस
संजय द्विवेदी की युगलपीठ ने वकील के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। ग्वालियर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (डीजे) ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को
पत्र लिखा था। इसमें कहा गया कि नवंबर में डबरा के सिविल जज रोहित सिंह की कोर्ट में एक जमानत अर्जी
पर सुनवाई थी। पीडि़त के वकील की आपिा पर जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। इस पर आरोपित के
वकील रवीन्द्र सिंह राजावत भ?क उठे। उन्होंने जज रोहित सिंह की टेबल पर उक्त आदेश फेंक कर उनसे
अभद्रता की। राजावत ने जज पर पीडि़त के वकील के दबाव में पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। इसे
अदालत की अवमानना मानते हुए जज रोहित सिंह ने डीजे को शिकायत की। इस शिकायत को ग्वालियर डीजे
ने हाईकोर्ट को अग्रेषित कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस पर संज्ञान लेकर अधिवक्ता राजावत के खिलाफ
हाईकोर्ट ने यह अपराधिक अवमानना याचिका दायर की है। इसी मामले में राजावत को निर्देश दिए गए थे कोर्ट
के समक्ष उपस्थित रहें। इसका पालन न करने पर कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया

Leave a Reply

Back to top button