वकील नहीं लड़ेंगे गेंगरेप आरोपियों का मुकदमा

gang rape accused mp 04 11 2017 m

भोपाल। हबीबगंज में छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों की वकील पैरवी नहीं करेंगे। भोपाल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश व्यास ने इसका ऐलान किया है। शहर के सभी वकीलों ने इस बात ने बात का फैसला लिया है कि कोई भी आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा।

एसआईटी ने शुरू की जांच 

गैंगरेप के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। जांच कर रही टीम 15 दिन के अंदर चालान पेश करने की तैयारी कर रही है। जीआरपी पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ बिहारी को रिमांड पर ले रखा है, इसे फिर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में चौथे आरोपी के संबंध में कोई जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस जल्द से जल्द फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें-  रिश्वतखोरी में 'राजस्व' अव्वल, तो 'शिक्षा विभाग' भी पीछे नहीं; ACB का बड़ा खुलासा-5 वर्षों में 154 ट्रैप, 193 सरकारी सेवक गिरफ्तार, 51.67 लाख से अधिक घूस ज़ब्त