लो अब विभाजन की कगार पर है पाकिस्तान? सेना भी है हैरान-परेशान!
न्यूज डेस्क। पठानों का पख्तून तहफ्फुज मूवमेंट इतना ज्यादा तेज हो गया है कि पाकिस्तान सरकार और वहां की सेना इससे घबरा गई है।
क्या एक और विभाजन की कगार पर है पाकिस्तान? सेना भी है हैरान-परेशान पाकिस्तान में पश्तून आंदोलन लगातार जोर पकड़ रहा है, वो अपने लिए नया देश चाहते हैं।
पाकिस्तान को आशंका है कि पख्तून पाकिस्तान को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं. पाकिस्तानी सेना पख्तूनों को धमकाने में बेशक लगी है, लेकिन पठानों का आंदोलन इतना तेज हो गया है कि वहां की सरकार और सेना दोनों के पसीने छूटने लगे हैं. पठान अब अपने लिए नए देश की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि ये मांग बहुत पुरानी है. पठान हमेशा से कहते रहे हैं कि उन्हें अपने लिए अलग देश चाहिए. आजादी के समय भी उन्होंने अपने लिये नए देश की मांग की थी।
पाकिस्तान की ताकतवर सेना को पठानों का संगठन पख्तून तहफ्फुज मूवमेंट इस दमदार तरीके से चुनौती दे रहा है कि विदेशी मीडिया में ये सवाल उछलने लगे हैं कि क्या पाकिस्तान टूटने वाला है. पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान के उकसावे पर पठान पाकिस्तान को अस्थिर करने में लगे हैं। दरअसल पाकिस्तान में ये नया आंदोलन इतना जबरदस्त है कि उसे दबाना वाकई पाकिस्तानी सेना के लिए मुश्किल हो रहा है।

