लोकायुक्त ने उपयंत्री राजाराम को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
डिंडौरी। अमरु सिंह ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की , जिसमें रंगमंच के अंतिम मूल्यांकन के लिये 10000 की रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने आज राजाराम को रंगेहाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस समनापुर जनपद पंचायत अतरिया क्षेत्र में पदस्थ उपयंत्री राजाराम पटेल को मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है ।
जानकारी के अनुसार फरियादी अमर सिंह पिता अमारू सिंह धुर्वे निवासी अतरिया ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि उपयंत्री रंगमंच के अंतिम मूल्यांकन के एवज में दस हजार रुपये की मांग कर रहा था, शिकायत पर जाल बिछाकर लोकयुक्त पुलिस ने फरियादी को भेजा।
राजाराम पटेल रिश्वत की राशि 10000 रुपए लेते हुए अपने घर में लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस दौरान डीएसपी दिलीप धरवाडे, निरीक्षक ऑसकर किनडो, सब इंस्पेक्टर नरेश बहरा, आरक्षक अतुल श्रीवास्तव, जुबेद खान व राकेश विश्वकर्मा ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

