Latestमध्यप्रदेश

लोकायुक्त का शिकंजा, 35 हजार की रिश्वत लेते सब रजिस्ट्रार गिरफ्तार

भोपाल । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal District) में आज सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां भोपाल लोकायुक्त पुलिस (Bhopal Lokayukt  Police) ने बैरसिया सब रजिस्ट्रार  को 35 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।आरोप है कि बैरसिया उप पंजीयक मेहमूद खान ने रजिस्ट्रियां करने के एवज़ में रिश्वत (Bribe) की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, बैरसिया सब रजिस्ट्रार  मेहमूद खान ने फरियादी सर्विस प्रोवाइडर नीरज साहू से 4 रजिस्ट्रियां करने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत साहू ने भोपाल लोकायुक्त पुलिस की थी। इसके बाद लोकायुक्त ने नीरज को योजना बनाकर रिश्वत के 35 हजार रुपए लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस भेजा, जैसे ही सब रजिस्ट्रार ने रिश्वत के पैसे लेने के लिए हाथ बढ़ाया, पीछे से लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों दबोच लिया।

लोकायुक्त टीम को अपने सामने देख सब रजिस्ट्रार के होश उड़ गए । आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार  के मामले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे है। हाल ही में सागर लोकायुक्त (Sagar Lokayukt) की टीम ने तेंदूपत्ता फड़ दिलाने के एवज में  डिप्टी रेंजर व वनरक्षक को 4 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम