#MP Vidhansabha Elections

लोअब … मुकेश अंबानी ने किया कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन

मुंबई। कारोबारी मुकेश अंबानी और बैंकर उदय कोटक ने मुंबई दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा का समर्थन किया है। कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी उनका प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मुकेश अंबानी कह रहे हैं कि मिलिंद साउथ मुंबई के लिए सबसे सही शख्स है। मिलिंद को बांबे संसदीय सीट के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक ताने-बाने की गहरी समझ है।

वहीं अनिल अंबानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लगातार निशाने पर हैं। राहुल राफेल सौदे में अनिल पर सीधे-सीधे आरोप लगाते रहे हैं। । उनके जरिये वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी घेराबंदी करते हैं। राहुल लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल सौदे में 30.000 करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दे दिए।

मिलिंद देवड़ा ने समर्थन के लिए मुकेश अंबानी और उदय कोटक के साथ ही सभी वर्गों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। देवड़ा यहां से दो बार सांसद रहे हैं। देवड़ा का मुकाबला शिव सेना के अरविंद सावंत से है। 2014 के चुनाव में सावंत ने देवड़ा को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था।

Leave a Reply

Back to top button