Site icon Yashbharat.com

लॉक डाउन की रात जबलपुर के गढ़ा में हुई चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार

wp 16163525971428814455037825091593

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर -गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक के पास दुर्गा मंदिर के समीप  चाकूबाजी की घटना का मामला सामने आया है जहां आरोपी द्वारा दो युवकों को हाथ में चाकू मार दी गई जिसमें कि एक युवक गंभीर रूप से घायल है तथा दूसरे का इलाज जारी है।

क्या है मामला

सनी कोरी पिता महेंद्र कोरी (20बर्ष) जोकि शारदा चौक श्री राम मार्बल्स के पीछे का निवासी है ,ने बताया कि वह अपने दो दोस्त संदीप कोरी और मनीष के साथ दुर्गा मंदिर के पास खड़ा हुआ था वहीं पर इनका पुराना मित्र गौरव सेन पहुंचा जिससे कि पुरानी रंजिश के तहत 1 से 2 बार सनी और संदीप का झगड़ा हो चुका था।

बातचीत होते होते दोनों में बहस बढ़ गई और अचानक गौरव सनी संदीप और मनोज को गालियां देने लगा और थोड़ी देर बाद गौरव ने  संदीप व सनी को चाकू निकालकर दना दन हाथ पर वार कर दिया। जिसके बाद संदीप बुरी तरह से घायल हो गया,  सनी की स्थिति सामान्य है । पुलिस द्वारा आरोपी गौरव सेन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में प्रार्थियों के लगातार बयान लिए जा रहे हैं।

Exit mobile version