लॉक डाउन का समय आते ही ढ़ाबा में चली गोली

आशीष शुक्ला…

जबलपुर जिले में 15 अगस्त की रात शहर में लॉक डाउन लगते ही गौर नाका चौकी अंतर्गत स्थित आनंद ढ़ाबा में गोली चलने की वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है ।

गोली चलने की वारदात में घायल युवक को गंभीर अवस्था में उपचारर्थ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में गौर नाका चौकी प्रभारी नितिन पांडे ने बताया कि शनिवार को रात 11:30 बजे के लगभग अभी हाल ही में खुले आनंद ढ़ाबा में अज्ञात व्यक्ति ने किसी बात को लेकर हुए विवाद होने के बाद गोली चला दी।

गोली चलने की वारदात में तिलहरी निवासी सुनील पटैल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया *गोली चलने की आवाज से मौक के पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

वहीं ढ़ाबे में मौजूद युवक के अन्य साथियों ने युवक को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात हमालावरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामलें की पतासाजी शुरू कर दी है।

↑
Exit mobile version