Monday, May 4, 2026
Latest:
katni

लाखों का कर्जा लेकर लापता हुआ परिवार

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत बालगंगाधर तिलक वार्ड में लोगों से काफी कर्जा लेकर एक युवक के द्धारा परिवार सहित भागने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को कर्जा देने वाले लोगों के द्धारा इस बात की शिकायत पुलिस से की गई है और सोशल मीडिया में उसके परिवार की फोटो डालकर पता बताने वाले को उचित ईनाम की घोषणा की जा रही है।

इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाल गंगाधर तिलक वार्ड में रामकुमार द्विवेदी(शर्मा) परिवार रहता था। बताया जाता है कि रामकुमार द्विवेदी ने कारोबार करने के नाम पर क्षेत्र के कई लोगों से कर्जा ले रखा है। लोग यह कर्जा लाखों व करोड़ों में बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि रामकुमार द्विवेदी गतदिवस 407 वाहन में घर गृहस्थी का सामान लेकर परिवार सहित लापता हो गया।

जिसके बाद उसे कर्जा देने वालों के बीच बेचैनी बढ़ गई है तथा वह रामकुमार के परिवार सहित लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर डालकर पता बताने वाले को उचित ईनाम देने की घोषणा कर रहे हैं। इसके अलावा इस संबंध में एक शिकायत कुठला पुलिस से भी की गई है। कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह का कहना है कि पर्व की व्यस्तता के कारण वो शिकायत के संबंध में तो कुछ नहीं बता सकते लेकिन यदि ऐसी कोई शिकायत हुई है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply