Site icon Yashbharat.com

लद्दाख सीमा पर भारत ने तैनात की उच्च क्षमता मिसाइलें “आकाश”

aakash_missile

aakash_missile

नई दिल्ली। India-China Conflict: लद्दाख से लगी चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में हवा में दूर तक मार करने वाली आकाश मिसाइलें तैनात की हैं।

भारत ने ये कदम वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी लड़ाकू जेट और हेलीकॉप्टर दिखाई देने के बाद उठाया है।

इसके अलावा चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत अब अपने उच्च मारक क्षमता वाले हथियार भी एलएसी पर तैनात कर रहा है। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच खूनी झढ़प के बाद भारत लगातार सीमा पर चौकसी बरत रहा है और हर जरुरी कदम उठा रहा है।

न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय वायु सेना ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण के हिस्से के रूप में चीनी वायु सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए इन मिसाइलों को पूर्वी लद्दाख के भारत चीन सीमा पर तैनात किया है। दरअसल इस क्षेत्र में चीन ने अपनी गतिविधियां बढ़ाए रखी हैं और उन्हें जवाब देने के लिए ये जरुरी कदम है।

Exit mobile version