अंतराष्ट्रीय

लड़खड़ाए और फिर गिर पड़े, विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त 3 बार फिसले जो बाइडेन, देखें वायरल वीडियो

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त गिरते नजर आते हैं। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में जो बाइडेन को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित विमान में प्रवेश कर गए।

https://twitter.com/Breaking911/status/1372946685328957442?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1372946685328957442%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Finternational%2Fstory-joe-biden-falls-three-times-trying-to-climb-the-stairs-to-board-air-force-one-3925071.html

 

यह घटना शुक्रवार की तब की है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अटलांटा जाने के लिए विमान में सवार हो रहे थे। माना जा रहा है कि अटलांटा में वह एशियन-अमेरिकी समुदाय के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जो बाइडेन तीन बार एयर फोर्स वन विमान की सीढ़ियों पर फिसलते या यूं कहें कि गिरते नजर आते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जो बाइडेन विमान की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त अपना संतुलन खो देते हैं और गलत कदम पड़ने की वजह से तीन बार गिरते हैं। दो बार तो हाथ के बल पर उठ जाते हैं, मगर तीसरी बार उन्हें अपने घुटने के बल उठना पड़ता है। हालांकि, वह खुद को किसी तरह संभाल लेते हैं और उठकर सीढ़ियां चढ़ जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़खड़ाते, फिसलते और गिरते हुए वह सुरक्षित एयर फोर्स वन विमान पर चढ़ जाते हैं और उसके बाद हाथ हिलाकर अभिवादन भी करते हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप को बीते चुनाव में हराने वाले जो बाइडेन की उम्र 78 साल है और वह अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं।

 

 

 

Back to top button