अंतराष्ट्रीय

लड़कियों से शादी कर सुहागरात का वीडियो बनाता था ये गैंग

इंटरनेशनल डेस्क। पाकिस्तान के मीरपुर में लड़कियों से शादी करके उनके सुहागरात का वीडियो बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है. पीड़ित लड़कियों ने मीडिया के सामने आकर अपनी शादी की दिल दलहाने वाली कहानियां सुनाई कि कैसे पाकिस्तानी लड़कियों को ब्रिटिश-पाकिस्तानी नागरिकों से शादी के जाल में फंसाया गया और फिर उनसे उनकी सुहागरात का वीडियो शूट करने लिए कहा गया.

पाकिस्तान के मीरपुर में इस तरह की शादी से पीड़ित लड़कियों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि इस जालसाजी के तहत  पाकिस्तानी-ब्रिटिश नागरिक उन्हें शादी के जाल में फंसाकर विदेश में ले जाकर अच्छी जिन्दगी देने का वादा करते हैं.

पीड़ितों के परिवार वाले भी इस जालसाजी में फंस जाते थे. प्रेस कांफ्रेंस में पीड़ितों ने बताया कि पाकिस्तानी-ब्रिटिश नागरिकों का पूरा गैंग है, जिसका मुखिया मुमताज है. उसे ‘ताजा पहलवान’ के नाम से भी जाना जाता है. मुमताज खासतौर पर जवान लड़कियों को झांसे में लेकर पहले उनके साथ संबंध बनाता था और फिर विदेश ले जाकर अच्छी जिन्दगी का लालच देता था.

ये गैंग अब तक 15 से ज्यादा लड़कियों को निशाना बना चुका है. ब्रिटिश-पाकिस्तानी पहले लड़कियों से शादी करते है और फिर उनके साथ सुहागरात का वीडियो बनाते हैं उसके बाद कथित तौर पर लड़की का पति अपनी पत्नी का वीडियो ऑनलाइन लीक करने की धमकी देता है.

इनमें से कुछ पाकिस्तानी अपनी पत्नियों को विदेश भी नहीं ले जाते और एक साथ कई पत्नियां रखते है. अगर कोई लड़की तलाक चाहे तो उसपर उल्टे-सीधे केस लगा देते है. इस तरह से मुमताज ने सात लड़कियों से शादी की है, अंजार ने पांच लड़कियों से और मोहम्मद ने तीन. मुमताज के परिवार के दो सदस्य भी इस जालसाजी का हिस्सा है.

 काफी समय के टॉर्चर और योन शोषण के बाद आखिरकार इन लड़कियों ने प्रेस के सामने आकर इस गैंग का पर्दाफाश करने की हिम्मत जुटाई. फिलहाल आरोपी फरार हैं. पीड़ितों ने मुमताज और उसके भाइयों पर ड्रग माफिया से भी जुड़े होने का आरोप लगाया.

Leave a Reply

Back to top button