jabalpur
लगातार बढ़ रहा है ऑनलाइन पेमेंट करने वालों का आंकड़ा

जबलपुर। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए अब सेल्फ मीटर रीडिंग के फार्मूले पर अमल शुरू किया है। हालांकि इस योजना में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने पहले ही लागू कर बाजी मार ली। अब पूर्व क्षेत्र कंपनी भी इसी तर्ज पर उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए ऑफर देने की तैयारी में जुटी है। आने वाले दिनों में बिजली कंपनी को मोबाइल से रीडिंग भेजने पर ईनाम मिल सकता है। अपने बिजली बिल का कैश लेस भुगतान करने वाले ग्राहक सबसे ज्यादा फायदे में है। एक तो उनके बिजली बिल का तुरंत भुगतान हो रहा है। सबसे ज्यादा फायदा कैश बेक के रूप में हो रहा है और सालाना 25 लाख रुपए का कैश बैक बिजली कंपनी से मिल रहा है। बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करने वालों को बिजली कंपनी कैशबैक देती है। यह 5 से 20 रुपए तक बिल की राशि के हिसाब से दिया जाता है। बिल का ऑनलाइन भुगतान करने पर राशि अगले महीने के बिजली बिल में कम होकर आ जाती है। नेट बैंकिंग, पेटीएम सहित अन्य वालेट के जरिए 20 हजार उपभोक्ता कैश लेस भुगतान कर रहे हैं। इससे कंपनी सालाना 25 लाख का कैशबैक ग्राहकों को दे रही है।
ऑनलाइन भुगतान पर मिलने वाला कैशबैक
1000 रुपए तक के बिल पर – 5 रुपए
1001 से 2000 रुपए के बिल पर- 10 रुपए
2001 से 3000 रुपए के बिल पर- 15 रुपए
3001 से 4000 रुपए के बिल पर- 20 रुपए
सवा तीन लाख ग्राहक कैशलेस भुगतान कर रहे
हजारों ग्राहक कैशलेस भुगतान कर रहे हैं। कैश लेस भुगतान करने पर कैशबैक के रूप में कंपनी हर महीने 40 लाख एवं सालाना पांच करोड़ रुपए का भुगतान ग्राहकों को कर रही है। कैश लैस के लिए हम सतत जागरूकता अभियान चला रहे हैं। एचटी कनेक्शन वाले सभी ग्राहक कैसलेस पेमेंट कर रहे हैं। वहीं एलटी यानी घरेलू ग्राहक भी इस तरीके से पेमेंट कर रहे हैं। कंपनी व ग्राहक दोनों के लिए यह कदम फायदेमंद हैं।








