Site icon Yashbharat.com

रोते हुये सरताज बोले-घुट-घुट कर नहीं मरेंगे, मैदान-ए-जंग में उतरेंगे

images 55

भोपाल। सुबह ख़बर आयी थी कि बीजेपी के असंतुष्ट वेटरन लीडर सरताज सिंह कांग्रेस में जाने की तैयारी में हैं. कांग्रेस के स्टेट मीडिया पैनलिस्ट राजेन्द्र ठाकुर ने जब होशंगाबाद आरओ कार्यालय से सरताज के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र लिया, तो इन ख़बरों को बल मिला

बीजेपी की आज जारी सूची में भी अपना नाम ना देखकर बीजेपी नेता और विधायक सरताज सिंह की आंखें छलछला उठीं. सरताज सिंह ने मीडिया से कहा वो इस तरह घुट-घुटकर नहीं मरेंगे. उन्होंने कहा वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

सरताज सिंह सिवनी मालवा से टिकट के फिर दावेदार हैं, लेकिन पार्टी उम्र के पैमाने के कारण उन्हें टिकट नहीं दे रही है. हालांकि टिकट की आशा में उन्होंने आज होशंगाबाद में एसबीआई में खाता भी खुलवा लिया था और कांग्रेस के राजेन्द्र ने उनके नाम से नामांकन पत्र भी ले लिया है. नामांकन पत्र दाख़िल करने की 9 नवंबर को आख़िरी तारीख़ है.

Exit mobile version