Monday, April 20, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

फिर हुए भाजपा के सरताज, नाराज होकर छोड़ा था BJP का साथ

होशंगाबाद । विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की टिकट पर चुनाव चुनाव लड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। सरताज सिंह ने बुधवार को भोपाल में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान भाजपा की सदस्यता ली।

वहीं कांग्रेस के पेनलिस्ट व ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री, धर्मेंद्र राठौड़ भी भाजपा में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंच पर पार्टी का स्कार्फ डालकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में वापसी के साथ ही सरताज सिंह ने कहा है कि भाजपा का कार्यकर्ता रहा हूं, परिवार में मतभेद हो जाते हैं। अब वापस लौट आया हूं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम