रेल और हवाई यात्रा की ई-टिकट भी ई-पास रूप में मान्य होंगी
भोपाल। अब रेल और हवाई यात्रा की ई-टिकट भी ई-पास रूप में मान्य होंग इदौर भोपाल एवं उज्जैन से जाने वाले नागरिकों के लिए ई-पास की सुविधा अनिवार्य मध्यप्रदेश शासन ई-पास संबंधी ई पास की सुविधा की आवश्यकता में ढील प्रदान करते हुए केवल इंदौर भोपाल एवं उज्जैन से जाने वाले नागरिकों के लिए ई पास की सुविधा अनिवार्य की गई है व शेष जिलों में आवागमन के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं हैl
▪️इसके अतिरिक्त प्रदेश से बाहर जा रहे या अन्य प्रदेशों से मध्यप्रदेश में आ रहे व्यक्तियों को ई- पास पास की सुविधा पूर्वक जारी रहेगीl
▪️केंद्र शासन की नवीन निर्देशों के अनुसार 26 मई 2020 से रेल परिवहन 1 जून 2020 से हवाई परिवहन प्रारंभ किए जाने की भी अनुमति दी गई है, जिससे राज्य के बाहर से आवागमन संभव हो पाएगा क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को ई- टिकट के द्वारा ही यात्रा की अनुमति है तथा इसमें आवेदक के सभी विवरण पूर्व से ही दर्ज है अतः यात्री द्वारा प्राप्त कंफर्म टिकट ही अपने निवास से लेकर गंतव्य तक पहुंचने के लिए कि पास के रूप में मान्य होंगे l

