Sunday, May 17, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

रीवा के पास ट्रक से टकराई ट्रेन, ड्राइवर समेत तीन लोग घायल

रीवा। जिले के चोरहटा थाना इलाके के छीजवार के पास चिरमिरी से रीवा की ओर आ रही चिरमिरी एक्सप्रेस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रेन लोको पायलट संजय श्रीवास्तव व सहायक चालक निर्भय कुमार और ट्रक का ड्राइवर घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा और ट्रक का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना रविवार सुबह 5:30 बजे का बताया गया है। इस मामले में रेलवे कर्मचारी की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, उसने ट्रेन गुजरने के वक्त क्रासिंग का गेट बंद नहीं किया था। सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। ट्रक की जगह अगर क्रासिंग पर कोई यात्री वाहन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

v1(3)

v2(3)

v3(1)

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply