Latest

जनआक्रोश रैली में बोले राहुल, अगर कांग्रेस न होती तो मोदी किसानों की जमीन ले जाते

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘जन आक्रोश’ रैली में शामिल हजारों कार्यकर्त्ता जुटे हुए हैं। रैली में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब मोदी जी भाषण देते हैं तो पूरा देश उनको सुनता है और उसमें सच्चाई खोजते हैं। राहुल ने कहा कि मैंने अभी तक जितने भी लोगों से बात की उन्होंने मुझे यही कहा कि वे मोदी सरकार से खुश नहीं है क्योंकि वो जो भी बातें कहते हैं उनमें से अभी तक कोई भी सच नहीं निकली। हिंदुस्तान आस्था का देश है, धार्मिक देश है। जब हमारे लोग, हम सब मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में हाथ जोड़ते हैं तो सत्य के सामने हाथ जोड़ते हैं।

राहुल के संबोधन के प्रमुख अंश

 

  • मैंने मोदी जी से कहा कि आप हिंदुस्तान के किसान का कर्ज माफ करो, मेरे सवाल का जवाब तक नहीं दिया गया।
  • अगर कांग्रेस पार्टी खड़ी नहीं होती तो नरेंद्र मोदी देश के किसानों की जमीन ले जाते
  • सुप्रीम कोर्ट के 4 जज पहली बार जनता के सामने आते हैं और कहते हैं कि हिंदुस्तान की जनता हम आपसे न्याय मांगते हैं। मोदी जी चुप रहते हैं।
  • क्या देश के चौकीदार ने नीरव मोदी के बारे में एक शब्द भी बोला?
  • हिंदुस्तान की जनता का पैसा बैंक से सीधा नीरव मोदी के पास गया।

 

Leave a Reply

Back to top button