Latest

राहुल गांधी ने PM मोदी पर निशाना साधा, कहा आगे भी BJP को हराएंगे

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। राहुल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पीएम ने सीधे कर्नाटक में विधायकों की खरीद को अधिकृत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। कर्नाटक में येदियुरप्‍पा के इस्‍तीफा देने के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में जनता सबसे ऊपर है।

उन्‍होंने कहा कि कुमार स्‍वामी सोमवार को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है।

प्रधानमंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्‍त को पूरी छूट दी। उन्‍होंने कहा मुझे गर्व है कि विपक्ष एक साथ खड़ा था और भाजपा को हराया।

इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बयान देते हुए कहा कि है कि बीजेपी हर राज्‍य पर कब्‍जा चाहती है। दबाव में काम करने से अच्‍छा है कि इस्‍तीफा दे दिया जाए। इसके अलावा सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि नैतिकता के आधार पर इस्‍तीफा देना ही चाहिये।

राहुल के विवादित बयान पर भाजपा ने खोला मोर्चा

राहुल गांधी के विवादित बयान पर भाजपा के अनंत कुमार ने मोर्चा खोल दिया है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी क्‍या बोल रहे हैं। यह वही प्रधानमंत्री है जिन्‍होंने कम घोटाले की सरकार प्रदान की है। यदि राहुल ऐसे आरोप लगाएंगे तो लोग कहेंगे कि राहुल ने मानसिक संतुलन खो दिया है।

Leave a Reply

Back to top button