Site icon Yashbharat.com

राहुल गांधी के बाद कमलनाथ का ‘टेम्पल रन’, एमपी में सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर कांग्रेस

kamalnath 1466022821
कमलनाथ का कार्यक्रम
-कमलनाथ एक मई को अपने निजी विमान से दिल्ली से भोपाल आएंगे. वे 11.15 बजे सुबह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे.इसके बाद शाम 5 बजे पीसीसी के राजीव गांधी सभागार में मीडिया से चर्चा करेंगे

-2 मई सुबह 11.15 बजे भोपाल के लाल घाटी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर 12 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे. उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद कांग्रेस नेता बटुकशंकर जोशी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे.
-इसके बाद वहीं से वे दोपहर 2.30 बजे दतिया के लिए रवाना होंगे, वहां 3.30 बजे पीतांबरा पीठ के दर्शन कर ने के बाद शाम 5.45 पर भोपाल पहुंचेंगे. और अगले दिन 3 मई को दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे. अगले दिन 4 मई को दोपहर 1 बजे छिंदवाड़ा से दिल्ली के लिये रवाना होंगे.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश में सॉफ्ट हिंदुत्व की तर्ज पर चुनावी बिगुल फूंकने एमपी आएंगे. कर्नाटक चुनाव की तरह ही राहुल गांधी उज्जैन से कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूंक सकते हैं. कांग्रेस भी राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयार है.  बता दें कि गुजरात चुनावों के दौरान भी कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदुत्व की रणनीति को अपनाया था. इस दौरान राहुल गांधी 27 मंदिरों में गए थे.

Exit mobile version